पप्रभात फेरी निकाल बच्चों ने जगाई स्वच्छता व राष्ट्रप्रेम की अलख
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन किया। इसके बाद बैंड के साथ गांव में प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इसके बाद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने गांधी और शास्त्री के जीवन, संघर्ष तथा देशहित में किए गए कार्यों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरुक किया और स्वच्छ विद्यालय व स्वच्छ गांव के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया और मध्याह्न भोजन के साथ आयोजन का समापन हुआ।
इस अवसर पर रामकेर राम, उमेश भारती, राम किशोर राम, स्वतंत्र कुमार सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छठूठ प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, सुलमती चौहान, आरती सिंह, लहजू राम, धर्मावती, सावित्री, अरविंद मौर्य प्रबंध समिति के अध्यक्ष परमानंद प्रसाद सहित विद्यालय के विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे।


Post a Comment