कचहरी से लौट रहे कार सवार को ओवरटेक कर अस्तुरे से जानलेवा हमला, एक नामजद सहित पांच पर केस दर्ज
करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को मऊ कचहरी से लौट रहे कार सवार व्यक्ति को दो बाइक सवार चार आरोपितों ने ओवरटेक कर अस्तुरे से जानलेवा हमला किया। इसमें घायल ने एक नामजद सहित चार के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
पीड़ित मतलूब अल हुसैन खान निवासी एलेक्जेंडर साई वर्ल्ड एम्पायर, सेक्टर 36, थाना खारघर, जिला रायगढ़, नवी मुंबई 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच अपनी कार से ड्राइवर नैमैश यादव के साथ सठियांव की तरफ जा रहे थे, तभी आरोपित मो. तारिक निवासी ग्राम भुईलीपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ ने अपने अन्य साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों से उनकी कार को खुरहट क्रासिंग के पास ओवरटेक कर रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उन पर अस्तुरे से जानलेवा वार कर दिया। इस हमले में पीड़ित के बाएं हाथ और सीने पर गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद राहगीरों को आता देख आरोपित मौके से भाग निकले। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद इस मामले की लिखित सूचना पुलिस को देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।
स्कूल पढ़ने गई लड़की को गायब करने में 6 पर केस
करहां (मऊ) : रानीपुर थानाक्षेत्र की एक गांव निवासिनी महिला ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री को गायब करने के मामले अकबरपुर गांव निवासी राकेश कुमार सहित 6 लोंगो के विरुद्ध तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर शुरु किया है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि उनकी पुत्री दिनांक 23 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे जलालाबाद, गाजीपुर स्कूल पढ़ने गई थी, तभी से गायब है। काफी खोजबीन के बाद 28 अक्टूबर को पता चला कि अकबरपुर गांव का युवक राकेश कुमार उसे भगा ले गया है। पीड़िता की मां ने लहेशी देवी, महेशी, वंशराजी, विकास कुमार, आशीष पर बेटी को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।




Post a Comment