पत्रकार अर्जुन प्रजापति की भाभी के निधन पर शोक
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के सियाबस्ती गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन प्रजापति की बड़ी भाभी चंद्रावती देवी (70) का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव-क्षेत्र सहित पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील इकाई मुहम्मदाबाद गोहना की ओर से शोकसभा आयोजित कर दिवंगत की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय राय, मंत्री अनवर अहमद, उपाध्यक्ष सतीश पांडेय व विष्णुकांत श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अंसार अहमद व मोनू भारती, मीडिया प्रभारी तारकेश्वर सिंह अजीत सहित रामप्रवेश, कंचन सिंह, वसीम खां, उपेंद्र यादव, शिवबदन, अबूबकर खां, सद्दाम हाशमी, एखलाक अहमद, शिवबदन, कुणाल सिंह व इनामुलहक आदि पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की।


Post a Comment