सादा जीवन, उच्च विचार के प्रतीक थे पिता स्व. राजेंद्र राय : रजनीश राय
करहां (मऊ) : मेरे पिता स्व. राजेंद्र राय सरल, सहज और सहयोगी स्वभाव के धनी थे। उनकी कथनी और करनी में कभी अंतर नहीं रहा। उन्होंने सादा जीवन, उच्च विचार के आदर्शों पर चलते हुए हम पांचों भाइयों को उच्च शिक्षा दिलाई। उनके संस्कार और मार्गदर्शन की बदौलत आज हम सभी बेहतर और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।
परिवार लंबा होने के बावजूद वे हर सदस्य के सुख-दुख में सदैव मजबूती से खड़े रहते और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। पितृपक्ष में उनकी पुण्यस्मृतियों का स्मरण करते ही कृतज्ञता से आंखें नम हो जाती हैं। भावपूर्ण नमन एवं सादर श्रद्धासुमन।👏💐
-रजनीश राय, प्रधानाचार्य, खालिसा-मऊ


Post a Comment