Top News

सादगी, अनुशासन और समाजसेवा की मिसाल थे पिताजी स्व. इंद्रदेव सिंह : हरिनारायन सिंह

सादगी, अनुशासन और समाजसेवा की मिसाल थे पिताजी स्व. इंद्रदेव सिंह : हरिनारायन सिंह

करहां (मऊ) : मेरे पिता स्व. इंद्रदेव सिंह सादगी, अनुशासन, परिश्रम और दूरदर्शी सोच के धनी थे। कृषि और भट्ठा व्यवसाय के साथ उन्होंने अपने आदर्श व्यवहार से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई। उनके अनुशासन और संस्कारों ने मुझे पीसीएस अधिकारी बनने तथा मेरी पुत्री रिया सिंह को न्यायाधीश बनने की राह में विशेष प्रेरणा दी।

व्यवसाय से निवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना जीवन शिक्षा और समाजसेवा को समर्पित कर दिया। जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, दरौरा की स्थापना व संचालन के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र के असंख्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर दिया। सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सहभागिता के कारण वे सदैव सभी के आदर और विश्वास के पात्र बने रहेंगे। निधन के उपरांत प्रथम पितृपक्ष पर सादर नमन।👏💐

-हरिनारायन सिंह, प्रबंधक, शमशाबाद-मऊ।

Post a Comment

Previous Post Next Post