वैक्सीन लगाने के बाद तीन भैंसों की मौत, पशु चिकित्सकों की लापरवाही पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में कथित तौर पर वैक्सीन लगाने के बाद तीन भैंसों की मौत हो गई, जबकि अन्य भैंसें बीमार हैं। इस मामले में गांव निवासी इंदली देवी ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में रविवार को दो आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता का आरोप है कि मना करने के बावजूद माफी, कोपागंज निवासी निजी पशु चिकित्सक राजकुमार राजभर ने जबरन भैंसों को वैक्सीन लगा दी। शिकायतकर्ताओं ने राजकीय पशु केंद्र कोपागंज के फार्मासिस्ट राजेंद्र यादव पर भी निजी चिकित्सक को वैक्सीन उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने दोनों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment