Top News

बेसिक के नौनिहालों धूमधाम से मनाया बाल दिवस, प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बेसिक के नौनिहालों धूमधाम से मनाया बाल दिवस, प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

 करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती बाल दिवस के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने केक काटकर चाचा नेहरु का जन्मदिन मनाया और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरु के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेहरुजी को बच्चों से विशेष स्नेह था। इसी कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को नेहरुजी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक रामकेर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र कुमार सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छठ्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, लहजू राम, सावित्री, धर्मावती, मंती देवी और चिंतादेवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





Post a Comment

Previous Post Next Post