बंदीघाट निःशुक्ल चिकित्सा शिविर में देखे गए 573 मरीज
करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड अंतर्गत बंदीघाट में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों के 573 मरीजों का निशुल्क परीक्षण, परामर्श एवं उपचार के लिए दवाएं वितरण की गयी।
पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बंदीघाट में मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद यूसुफ एवं जनरल फिजिशियन डॉक्टर मोहम्मद उस्मान अहमद के द्वारा प्रातः 10 बजे शिविर को प्रारंभ किया गया। जिसमें बंदीघाट एवं आसपास के गांव के ग्रामीण स्त्री-पुरुष, बालक-बालिकाएं मुख एवं दंत रोगों के परीक्षण के लिए पहुंचे। बुखार, शुगर, लिकोरिया, गठिया, खासी, ब्लड प्रेशर, स्वांस, अस्थमा, चर्म रोग एवं छोटे बच्चों के परीक्षण के लिए भी मरीजों का आना शाम तक लग रहा। समाचार लिखे जाने तक 573 मरीज का परीक्षण कर उचित परामर्श एवं दवाएं वितरित की जा चुकी हैं।

Post a Comment