Top News

दपेहड़ी में हुआ एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख सहित माननीयों का आगमन


दपेहड़ी में हुआ एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख सहित माननीयों का आगमन



करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड अन्तर्गत दपेहड़ी ग्रामसभा में दिन से लेकर देर रात तक विभिन्न माननीय लोंगो का आगमन हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व महाप्रधान, अनेक समाजसेवी, संघ के पदाधिकारी, चिकित्सक, अध्यापक, गणमान्य अतिथियों समेत स्नेही स्वजन शामिल रहे।


अवसर था छोटी दपेहड़ी ग्राम सभा के बाबू शेषनाथ सिंह की पत्नी व संघ के बड़े पदाधिकारी रामजी सिंह की पूजनीया माता स्वर्गीय चंद्रमुनी देवी के त्रयोदशाह संस्कार का। साथ ही बड़ी दपेहड़ी निवासी व कुंवर सिंह विद्यालय सुहवल में अध्यापक रहे एवं वर्तमान में माँती देवी शिक्षण संस्थान दरौरा में कार्यरत रणधीर सिंह उर्फ मनोज सर के पूज्य पिताजी श्री उदयभान सिंह जी के स्वर्गवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का भी तांता लगा रहा। दोपहर में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की प्रथम नागरिक ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रानू सिंह का लाव-लश्कर समेत आगमन हुआ। उन्होंने रणधीर सिंह समेत परिवार के परिजनों को ढांढस बंधाया।



छोटी दपेहड़ी स्थित रामजी सिंह के घर बुधवार को त्रयोदशाह संस्कार पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान एमएलसी यशवंत सिंह का गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ आगमन हुआ। उन्होंने माताजी के निधन पर रामजी सिंह को ढाढस बधाया एवं उपस्थित लोगों से मिले। उनके साथ करहाँ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व हरिपाल जी स्मारक पीजी कालेज दरौरा के प्रबंधक रवि भूषण प्रताप सिंह, दैनिक जागरण के दोहरीघाट संवाददाता दीनानाथ दूबे, करहाँ संवाददाता तारकेश्वर सिंह अज़ीत, लालू सिंह, शत्रुघ्न चौबे आदि उपस्थित रहे।


देर शाम बयालिस बेरुआर बिरादरी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, परासी ग्रामप्रधान बृजनाथ सिंह, प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर अनुराग सिंह, अभय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग व स्नेही स्वजन, विप्रगण तथा बिरादरी के प्रमुख लोग त्रयोदशाह संस्कार के भोज में शामिल हुए।



Post a Comment

Previous Post Next Post