Top News

बाहर से अंदर का दरवाजा खोलकर चोर उड़ा ले गए नकदी व गहने, केस दर्ज

बाहर से अंदर का दरवाजा खोलकर चोर उड़ा ले गए नकदी व गहने, केस दर्ज


करहां, मु.बाद गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अन्तर्गत देवसीपुर ग्राम सभा में शुक्रवार की रात बाहर से अंदर का दरवाजा खोलकर नकदी, गहने, कागजात व लाकर आदि चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई है।

उक्त ग्राम निवासी बरखू राजभर पुत्र रामबृक्ष राजभर ने शनिवार को दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि शुक्रवार रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर के अंदर का दरवाजा किसी तरह बाहर से ही खोल लिया। अंदर रखे बक्से में से 67000 रुपये, सोने व चांदी के आभूषण, आधार कार्ड व लॉकर की चाभी सहित बक्सा चुरा ले गए जबकि जेवरात की सूची अलग से देने की बात कही गयी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post