Top News

मोदी सरकार ने करोडों युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा : अक्षत शुक्ल


मोदी सरकार ने करोडों युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा : अक्षत शुक्ल

करहाँ (मऊ) : विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहना के ग्रामसभा भाँटीकला में भारतीय जनता युवा मोर्चा करहाँ मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी और उपाध्यक्ष रितिक सिंह की अध्यक्षता में मण्डल कार्यकारणी की परिचय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक को विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य से लेकर सुरक्षा तक, शैक्षिक संस्थानों से लेकर धार्मिक स्थल तक का पुनर्निर्माण, इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर स्वरोजगार तक सभी मुद्दो पर युवाओं से जुड़ी है। लगभग इन सभी मुद्दों पर प्रसंसनीय कार्य किया है जिससे कारोंडों युवा स्वरोजगार से जुड़े हैं।



बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे बताया कि हमारी सरकार ने घोसी लोकसभा में 16605 युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकाश योजना से प्रशिक्षित किया है। पीएम मुद्रा योजना के माध्यम से लगभग 8.50 करोड़ युवाओं को भाजपा की मोदी सरकार ने स्वरोजगार से जोड़ा है।

उक्त बैठक में अजय सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अर्पित तिवारी, मयंक तिवारी, मुकेश चौहान, उज्जवल सरोज, सचिन तिवारी, वेद प्रकाश, रवि सिंह, विजय प्रताप सिंह,  प्रद्युम्न सरोज, सागर कश्यप, अभिषेक तिवारी समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post