Top News

बसपा ने किया संगठन में फेरबदल, जयभीम कुमार बने मऊ जिलाध्यक्ष

बसपा ने किया संगठन में फेरबदल, जयभीम कुमार बने मऊ जिलाध्यक्ष

करहां (मऊ) : बहुजन समाज पार्टी ने मऊ जिले में संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी जिला पंचायत सदस्य जयभीम कुमार को सौंपी है। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के मड़हा पट्टी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य जयभीम कुमार ने शैलेंद्र कुमार सिंटू का स्थान लिया है। उनके मनोनयन की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने जयभीम कुमार को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बसपा का संगठन जिले में और सक्रिय होगा। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी।

जयभीम कुमार ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास होगा। उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले की राजनीति में भी इसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव के रुप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post