Top News

देवसीपुर पहुँच पूर्व प्रमुख स्व. अजीत सिंह के परिवार से मिले मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

देवसीपुर पहुँच पूर्व प्रमुख स्व. अजीत सिंह के परिवार से मिले मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

◆घोसी लोकसभा के सुभासपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद राजभर के पक्ष में माँगा समर्थन

◆कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करेंगे डॉक्टर अरविंद

करहाँ (मऊ) : 70 लोकसभा क्षेत्र घोसी के चुनावी प्रचार अभियान के दौरान गुरुवार को सायंकाल उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज्य मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के देवसीपुर पहुँचे। उन्होंने वहाँ पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्वर्गीय अजीत सिंह के परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने स्वर्गीय अजीत सिंह को याद कर उनके विकास कार्यो को पूरा कराने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए कहा कि आपके समर्थन से डॉक्टर अरविंद राजभर विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय के अधूरे सपने को साकार करेंगे। अब देश से आतंकवाद, भ्रष्टाचार और प्रदेश से गुंडाराज का सफाया हो चुका है। आप सभी मिलकर एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं एवं देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोगी बनें। हमारी सरकार गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े, युवा, महिला, किसान, जवान की हितैषी सरकार है और रहेगी। एक बार पुनः डबल इंजन की सरकार बनने पर घरेलू बिजली बिल माफ की जायेगी तथा तीन करोङ महिला सखियों को लखपति बनाया जायेगा।

स्वर्गीय अजीत सिंह की पत्नी स्थानीय ब्लॉक प्रमुख व भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्षा रानू सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचने पर पंचायती मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, उनके छोटे पुत्र युवान सिंह सहित भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष अजय सिंह कक्कू, भाजपा नेत्री व निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहना पूनम सरोज, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन लालजी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वलीदपुर वसी अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करहाँ रविभूषण प्रताप सिंह व आशीष चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा त्रिभुवन प्रसाद, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, करहाँ भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी अजय जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष नौशाद अहमद, पूर्व ग्रामप्रधान सुरहुरपुर सुरजीत राय, ग्रामप्रधान देवसीपुर वीरेन्द्र राजभर, ठीकेदार रामविजय सिंह, भाजपा नेता फ़ैज़ खां आदि ने बुके, अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह व माल्यार्पण कर मंत्रीजी का अभिनंदन किया।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने संबोधन में घोसी से पार्टी के उम्मीदवार अरविंद राजभर व चुनाव चिन्ह छड़ी के समर्थन में वोट की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को तोड़ने और खोखला करने का काम किया है। आतंकवाद व भ्रष्टाचारी नीति के कारण गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा, किसानों व नौजवानों की दुर्दशा हुई। मोदी और योगी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में इन समस्याओं को खत्म कर किसानों को बिजली, पानी और खाद उपलब्ध कराया। अब देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी भारत का डंका बज रहा है।

कहा कि पूर्व की सपा-बसपा सरकार के गुंडाराज का योगीजी ने खात्मा कर दिया है। आज प्रदेश की महिलाएं, व्यापारी अपने आप को बेहद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शौचालय, आवास, गैस, राशन, मोबाइल, टैबलेट, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति, प्रतिपूर्ति आदि अनेक लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में प्राप्त हो रहे हैं। अब युवाओं को नौकरी व रोजगार के अभाव में रहना नहीं पड़ेगा।

कार्यक्रम में पंचायती राज्य मंत्री ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामप्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बयालिस बेरूवार बिरादरी के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने किया तो कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुभासपा के वरिष्ठ नेता कैलाश राजभर ने किया। इस अवसर पर संघ के खंड कार्यवाह मुहम्मदाबाद गोहना धर्मेन्द्र सिंह, अविनाश जायसवाल, संतोष तोमर, पीयूष सरोज, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, जगदीश चौहान, आकाश सिंह, देवंती देवी, धंनजय सिंह, रवि राजभर, बालगोविंद यादव, रामजतन राजभर, अबू हुरैरा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष क्षेत्रीय जनमानस मौजूद रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post