Top News

बैंक कर्मी के निधन से शोक, परिवार में पसरा मातम

बैंक कर्मी के निधन से शोक, परिवार में पसरा मातम

करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत करहाँ यूनियन बैंक में स्पेशल असिस्टेंट के पद पर तैनात 54 वर्षीय विनय कुमार के निधन से जहाँ बैंक में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दें कि दपेहड़ी गाँव निवासी बैंक कर्मी विनय कुमार की लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण हेतु मऊ सदर में ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार की सुबह ड्यूटी जाने से पहले ही रात में उनको गर्मी औऱ बेचैनी होने से हालत बिगड़ गयी। परिजनों में उन्हें फौरन मुहम्मदाबाद गोहना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दो दिन बाद हालत में सुधार होता नहीं देख उन्हें किसी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार की रात 11 बजे के आसपास वाराणसी ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गयी।

बैंक कर्मी के निधन से जहाँ गाँव में मातमी सन्नाटा पसर गया वहीं पत्नी, दो विवाहित बेटियों एवं दो अविवाहित बेटियों समेत एकमात्र पुत्र का रोते-रोते बुरा हाल है। सोमवार सायं बैंककर्मी का अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित जनता घाट पर किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post