Top News

मेड़ काटने के विवाद में मारपीट, 01 घायल, 03 पर केस

मेड़ काटने के विवाद में मारपीट, 01 घायल, 03 पर केस

करहाँ (मऊ) : रानीपुर थाने के दरौरा गांव में मेड़ काटकर अपने खेत मे मिलाने को लेकर मारपीट हो गयी। जिसमें पीड़ित ने तीन पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित दिनेश पासी ने आरोप  लगाया है कि रविवार की शाम मेरे पट्टीदार विनोद पासी मेरे खेत की मेड़ काटकर अपने खेत मे मिला रहे थे। मना करने पर विनोद सहित सुखई व सुमन देवी ने भद्दी-भद्दी गाली देते हुये लाठी-डंडा व लात-घूसों से मुझे मारकर घायल कर दिया है। इससे मुझे सिर में काफी चोटें आई हैं। अभी भी वह लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post