Top News

जलाभिषेक के लिए निकला सैकडों शिवभक्तों का रेला

जलाभिषेक के लिए निकला सैकडों शिवभक्तों का रेला

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के शमशाबाद से सावन के आखिरी सोमवार को प्रातः सैकड़ो स्त्री-पुरूष शिवभक्तों का रेला जलाभिषेक के लिए निकला। शिव कुटीर शमशाबाद के साधक व सेवक दिनेश सरोज के नेतृत्व एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह शिवभक्त शिव-पार्वती के सजे रथ, गाजे-बाजे व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ नंगे पांव कलश लेकर गुरादरी मठ पहुंचे।

मठ के पवित्र पाताल गंगा सरोवर में स्नान कर जल उठाया और बाबा घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन कर पुनः अपने गांव आकर स्वयंभू शिवमंदिर में जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के उपरांत सैकड़ो शिवभक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

प्रति वर्ष सावन के आखिरी सोमवार की तरह इस वर्ष भी शमशाबाद से मठ गुरादरी की जलाभिषेक कलश यात्रा में गजब का उत्साह और भक्ति भावना देखने को मिली। भयंकर उमस व तेज धूप के बावजूद भी व्रती महिलाएं  नंगे पांव श्रद्धाभाव से चल रहीं थीं। साथ ही शिव के अनेक गणों का रूप धारण किये हुए शिवभक्त नाचते-गाते हुये चल रहे थे। जलाभिषेक यात्रा के कुशल संचालन में उत्साही नौजवान कार्यकर्ता स्वंयसेवक के रूप में लगे रहे।

इस जलाभिषेक कलश यात्रा में मुख्य रूप से सदस्य जिला पंचायत करहाँ रवि पासी, रामकृत शर्मा, मंती देवी, हरिबंश वैरागी, आशा यादव, रामनारायण गुप्ता, कंचन शर्मा, अजीत सरोज, सुभावती यादव, देवीलाल गोंड़, लक्ष्मीना देवी, मुकेश सरोज सहित सैकड़ों स्त्री-पुरूष शिवभक्त ग्रामवासी चल रहे थे।

साथ ही सावन के आखिरी सोमवार को करहां परिक्षेत्र के पातालपुरी शिवालय हिंडोला, मठ गुरादरी धाम, स्वयंभू शिव मंदिर शमशाबाद व राजापुर

क्षीरसागर शिवालय करहां, कीर्तिश्वर महादेव मंदिर भतड़ी, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर सद्धोपुर, नवोदित शिवालय नेवादा, हरिशंकरी व गौरीशंकर महादेव भांटीकला, प्राचीन शिव मंदिर याकूबपुर, देवरिया, दतौली, दपेहड़ी, दरौरा, नगपुर आदि गांवो के शिवालयों में भोर से दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।




Post a Comment

Previous Post Next Post