Top News

बाइक तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की धुनों पर निकले भाजपाई

बाइक तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की धुनों पर निकले भाजपाई

करहाँ, मु. बाद गोहना (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा के क्रम में मंगलवार मुहम्मदाबाद गोहना में यात्रा के बनाये गये संयोजक राहुल सिंह व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विमल पांडेय के संयोजन में भाजपाईयों का हुजूम निकला। बाइक पर सवार युवाओं ने देवलास से मुहम्मदाबाद गोहना स्थित शहीद चौराहे तक निकली इस यात्रा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस यात्रा की शुरुवात देवर्षि देवल ऋषि के धाम देवलास के सुप्रसिद्ध बालार्क सूर्य मंदिर से हुई। यात्रा की अध्यक्षता कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, वरिष्ठ पदाधिकारी छोटू प्रसाद व निर्धारित मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना।

इस यात्रा के चलते पूरा मुहम्मदाबाद क्षेत्र तिरंगे से पटा नज़र आया। भारत माता की जय से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। मोटरसाइकिल के काफिले के साथ निकली तिरंगा यात्रा देवलास, नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करती हुई शहीद चौराहा पहुंची और शहीदों को माल्यार्पण कर नमन् किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा देश राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा के साथ चल रहा है, जो यह साबित करता है कि जातीय राजनीति के बदौलत प्रदेश की सत्ता प्राप्त करने की सोच रखने वाले दलों के सत्ताप्राप्ति का सपना पूरा होने वाला नहीं है। जनता भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए एक विकसित और उन्नतिशील प्रदेश की कल्पना को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। संयोजक राहुल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा से राष्ट्रीय भावना का बोध हो रहा है और देश की जनता राष्ट्रीयता के मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। रामसरन चौहान ने तिरंगा यात्रा पर प्रकाश डालते हुए शहीदों की याद को ताजा किया।

इस बाइक तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य श्यामसुंदर चौबे, मंडल अध्यक्ष खुरहट अर्पित उपाध्याय, भारत भीम जनार्दन चौहान, जनार्दन शर्मा, आकाश सिंह, धर्मपाल चौहान, मनीष मिश्रा आदि दर्जनों कार्यकर्ता चल रहे थे।

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिभुवन प्रयास, लालजी वर्मा, ओंकार सिंह मुन्ना, भूपेंद्र सिंह, आशीष चौधरी, इंद्रपाल राम, अंकित सरोज, सुमित राय, चन्द्रकान्त तिवारी, रितिक सिंह आदि भी शामिल हुये।



Post a Comment

Previous Post Next Post