आरएएफ महिला पीजी कालेज की 89 छात्राओं को बंटा स्मार्टफोन
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अन्तर्गत शमशाबाद के आरएएफ महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को बीएड परीक्षा उत्तीर्ण 89 छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कालेज सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में प्रबंधक रामाश्रय सिंह के द्वारा मोबाइल पाकर छात्राएं प्रसन्नचित नज़र आईं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत बीए, बीएससी व बीएड व परास्नातक परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई को सुगम व तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए इसका वितरण किया जाता है। इस अवसर सत्र 2020-22 की बीएड परीक्षा उत्तीर्ण हो चुकी छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक रामाश्रय सिंह ने कहा कि छात्राओं को मोबाइल फोन देने से उनकी पढ़ाई में चार चाँद लग जायेगा। इससे छात्राओं को आगे की आनलाईन पढ़ाई में मदद मिलेगी और वे सशक्त होंगी। समाज में उनकी आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। उन्होंने इस योजना से लाभान्वित छात्राओं को बधाई दी एवं आगे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर डाक्टर पंकज कुमार सिंह, नीरज सिंह, शाहिद ज़माल, बद्री सिंह, रामदरश चौहान, सृष्टि यादव, सुनील कुमार, शाहिना, राधेश्याम, असमा ज्या, संजीव कुमार सिंह, नीना चौरसिया, रिंकू यादव, छोटेलाल भारती सहित सैकड़ों छात्रायें मौजूद रहीं।

Post a Comment