Top News

हॉटकुक्ड मील हेतु तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्राम प्रधान ने दिये बर्तन

हॉटकुक्ड मील हेतु तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्राम प्रधान ने दिये बर्तन

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के राजापुर व लग्गूपुर स्थित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 अगस्त दिन गुरुवार को ग्राम निधि से ग्राम प्रधान द्वारा बर्तन उपलब्ध कराये गये। बच्चों को गर्म, ताजा एवं पौष्टिक भोजन बनाने एवं खिलाने के लिये ग्राम प्रधान के द्वारा यह व्यवस्था मुहैया कराई गई है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में परिषदीय विद्यालयों की मिड-डे मील योजना की तरह बच्चों को गर्म एवं ताजा भोजन परोसने की व्यवस्था पिछले महीनों से शुरू हुई है। जो केंद्र परिषदीय विद्यालयों से सम्बद्ध हैं वहां पहले से भोजन खिलाने की संयुक्त व्यस्थायें निर्धारित हैं। एकल आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्राम निधि एवं नगर पंचायत निधि से भोजन बनाने के बर्तन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को राजापुर व लग्गूपुर स्थित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्राम प्रधान शीला सिंह के द्वारा भेजे गये विभिन्न बर्तनों के सेट को प्रधान प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह के हाथों प्रदान किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र की तरफ से तीनो कार्यकर्तीयो ने बर्तन ग्रहण किया।

इस सम्बंध में विभाग के सीडीपीओ मुहम्मदाबाद गोहना ने बताया कि आगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को हॉटकुक्ड भोजन के लिए यह योजना लागू की गई है। इसे गांवो में ग्राम निधि से तथा नगरों में नगर पंचायत निधि से दिया जा रहा है। बेसिक स्कूलों से लोकेटेड परिसर पहले से यह व्यवस्था जारी है। केंद्र के छोटे बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए विभाग व शासन की तरफ से यह महत्वाकांक्षी योजना चलाई गई है।





Post a Comment

Previous Post Next Post