Top News

सम्मान सहित लहराया तिरंगा, अमर सपूतों को किया नमन

सम्मान सहित लहराया तिरंगा, अमर सपूतों को किया नमन

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील व ब्लॉक परिसर सहित सम्पूर्ण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मान सहित ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर देश के बलिदानी अमर सपूतों को नमन किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी, व्यापारिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्थानों व प्रतिष्ठानों तथा अमृत सरोवरों पर शान से ध्वजारोहण किया गया एवं समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाया गया।

तहसील व ब्लाक मुख्यालय मुहम्मदाबाद गोहना में उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी, एसडीएम न्यायिक अवधेश चौहान, तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, नायब तहसीलदार गौरव शाह तथा ब्लाक प्रमुख रानू सिंह व खंड विकास अधिकारी कमलेश राय ने झंडारोहण कर शहीदों को नमन किया। रोडवेज स्थित शहीद स्मारक तक मार्च करके अनेक समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल व सहयोगी संस्थानों में प्रबंधक डाक्टर प्रवीण मद्धेशिया ने झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।

इस अवसर पर विद्यालय के होनहार बच्चों ने भव्य विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इसका अवलोकन कर अतिथियों ने उनकी सृजनशीलता को सराहा।

रामनगर मोड़ स्थित बीएसआरके ग्रुप ऑफ कॉलेज में प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने झंडारोहण किया। जिसमें बच्चों ने भव्य प्रभातफेरी निकाल शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

करहाँ क्षेत्र के हरिपालजी स्मारक पीजी कालेज, आरएएफ महिला पीजी कालेज, जेके मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एम.शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हंसनाथ सिंह सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रमोद जनकल्याण हॉस्पिटल



यूनियन बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, राजकीय पशु चिकित्सालय आदि पर झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये।


 एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तोप, मिसाइल व हेलीकाप्टर की विशाल प्रतिकृतियों के साथ एक विशाल सैन्य यात्रा निकाली जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

सैन्य पोशाकों व विविध परिवेश में सजे बच्चों की यह शोभायात्रा माहपुर, गद्दोपुर, करहां मील, बाजार व रसूलपुर से गुजरी, जो विशेष चर्चा का विषय बनी रही।


रूपनाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल भैंसहा मोड़, मालव में भी झण्डारोहण सहित कर्र्यक्रम हुआ। यहाँ चल रहे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच प्रबंधक रवि प्रताप सिंह ने सर्वसम्मति से अपने वरिष्ठ व सुयोग्य अध्यापक दीपक कुमार सिंह को औपचारिक रुप से प्रधानाध्यापक घोषित किया। उन्होंने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अपने नये प्रधानाध्यापक को प्रशासकीय व्यवस्था की पहचान लाल कलम व डायरी प्रदान कर सम्मानित किया।


महमूदपुर-नगपुर स्थित रविन्द्र यादव के निजी शैक्षिक संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। झण्डारोहण, राष्ट्रगान सहित भव्य प्रभातफेरी निकाली गई।

यहाँ अनेक बच्चों ने महापुरुषों का स्वरूप धारण कर आकर्षण का केंद्र बने।



Post a Comment

Previous Post Next Post