Top News

इनर व्हील क्लब ने शारदा नारायण हास्पिटल में मनाया स्तनपान दिवस

इनर व्हील क्लब ने शारदा नारायण हास्पिटल में मनाया स्तनपान दिवस

नवजात शिशुओं की माताओं को बांटा पौष्टिक आहार

मऊ : इनर व्हील क्लब ने विश्व स्तनपान सप्ताह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत शारदा नारायण अस्पताल में विश्व स्तनपान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्तनपान के फायदे बताते हुये शिशुओं की माताओं को पौष्टिक आहार बांटे गये।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. एकिका सिंह ने कहा कि मां का दूध शिशु के शारीरिक विकास के लिए सभी तत्व प्रदान करता है। बच्चों को दूध पिलाने के दौरान मां को विशेष ध्यान रखना होता है। बच्चे का सिर हमेशा उपर रखना चाहिए। मां का दूध मधुमेह, मोटापा, एलर्जी और अस्थमा जैसी बिमारियों से बचाव करता है। मां के दूध में एंटीबाडिज होती है जो शिशु को संक्रमण से बचाता है। कहा कि विश्व स्तनपान दिवस सप्ताह मां के दूध के महत्व को समझाने और स्तनपान को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। छह माह तक शिशु को नियमित रुप से स्तनपान कराना आवश्यक है। डॉ. इना यादव ने लोगों को स्तनपान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के उपरांत एक दर्जन से अधिक नवजात शिशुओं की माताओं को पोषाहार का वितरण किया गया।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मीना लाल, सचिव ज्योति सिंह, ट्रेजरार डॉ. कंचन लता आजाद, वरिष्ठ सदस्य मीना अग्रवाल, डॉ. कुसुम वर्मा, डॉ रुचिका मिश्रा, डॉ माला मित्तल, अंजुला द्विवेदी, नीलम सर्राफ आदि उपस्थित रहीं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post