Top News

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फागू सिंह को बनाया अपना जिला प्रतिनिधि

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फागू सिंह को बनाया अपना जिला प्रतिनिधि

करहाँ (मऊ) : भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद मऊ अंतर्गत घोसी के भावनपुर निवासी फागू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज्य व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मऊ जनपद का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इससे जनपद में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

बता दें कि फागू सिंह एक लम्बे समय से सामाजिक सरोकार व राजनीति से जुड़े हुए हैं। वे वर्तमान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। घोसी लोक सभा चुनाव में एनडीए उमीदवार व भासपा के अरविन्द राजभर के चुनावी कैम्पेन में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाया था। जिससे प्रसन्न हो करके सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर उन्हें उनकी मेहनत का प्रतिफल दिया। कहा कि इससे पार्टी को फायदा होगा और जनपद के लोगों को अपनी समस्याओ को लेकर कहीं और नहीं जाना पड़ेगा।

 जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि कैबिनेट मंत्री ने फागू सिंह को अपना जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया हैं, लोग उनके आवास पर पहुंच कर शुभकामना देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना करने लगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post