Top News

पूनम सरोज ने दिलाई 100 लोंगो को भाजपा की सदस्यता

पूनम सरोज ने दिलाई 100 लोंगो को भाजपा की सदस्यता

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा की पूर्व भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज ने रविवार को सुरहुरपुर स्थित अपने मुख्य कार्यालय पर 100 लोंगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण किये लोंगो को उन्होंने पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुये स्वागत किया तथा उनसे पार्टी व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

ज्ञातव्य हो कि इस सितंबर माह में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर घूमकर टोलफ्री नंबर पर मिस्डकाल कराके आनलाईन सदस्यता दिला रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेत्री के आह्वान पर रविवार को सैकड़ो लोग सुरहुरपुर स्थित उनके कार्यालय पहुंचे। जहां अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने अपने स्वयं के रेफरल आईडी से आनलाईन 100 लोंगो भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आदित्यनाथ योगी एवं देश की नरेन्द्र मोदी वाली सरकार सबके साथ व सबके विकास की भावधारा पर निरंतर काम कर रही है। देश का हर वर्ग पार्टी व इसकी डबल इंजन की सरकार की नीति, नियति व कार्यों से प्रभावित है। हम सबके सहयोग से देश लगातार विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होने की तरफ अग्रसर है।

इस अवसर पर नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व अध्यक्ष लालजी वर्मा, मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना सहित हरिशंकर चौहान, विनोद कुमार, अंकित सरोज, चंद्रकांत तिवारी, अवधेश चौहान, मुकेश चौहान, रितिक सिंह, धीरेंद्र सरोज, प्रहलाद चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post