Top News

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे अध्यक्ष महेंद्र सिंह : बृजबिहारी

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे अध्यक्ष महेंद्र सिंह : बृजबिहारी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सौसरवां कमालुद्दीनपुर की रामलीला समिति के अध्यक्ष सहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्व ब्लाक व जिलाध्यक्ष तथा बयालिस बेरूवार बिरादरी के अध्यक्ष रहे सौसरवां गांव के प्रतिष्ठित नागरिक महेंद्र सिंह को रविवार सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभा में याद किया गया। रामलीला आयोजन समिति की तैयारी बैठक में उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।

सभा को संबोधित करते हुये शिक्षक व क्षेत्र के वरिष्ठ सम्मानित नागरिक बृजबिहारी सिंह ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। कहा कि महेंद्र सिंह ने अपने जीवन काल में धार्मिक, सरकारी, सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने जहां विद्युत विभाग में सेवाकाल के दौरान समाज की सेवा की, वहीं स्वजातीय समाज के लिए भी विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य किया। उन्होंने सौसरवा कमालुद्दीनपुर की इस 79 वर्षो पुरानी व प्रतिष्ठित रामलीला में 35 वर्षों तक काले हनुमान का जबरदस्त किरदार निभाकर जहां सांस्कृतिक सेवा की, वहीं वित्तपोषित जूनियर हाईस्कूल एवं स्ववित्तपोषित हाईस्कूल के प्रबंधक के रूप में उन्होंने शैक्षिक जिम्मेदारी का निर्वहन भी किया। विद्यालय परिसर में महायज्ञ का आयोजन, भारत राष्ट्र के प्रख्यात शांकर सन्यासी स्वामी ज्ञानानंद सरस्वतीजी महाराज का कार्यक्रम व सौसरवां में विशाल हनुमान मंदिर का निर्माण उनकी धार्मिक सेवाओं में हमेशा याद किया जायेगा।

इस शोक सभा में श्रीधर पांडेय, लालचंद प्रजापति, रामपलट पांडेय, आशुतोष पांडेय, नागेंद्र सिंह, अशोक पांडेय, नान्हक प्रजापति, हिंदराज कुमार, ज्ञानी गौतम सिंह, सूर्यभान यादव, सुभाष सिंह, छांगुर प्रजापति, सीताराम राजभर, धनंजय सिंह, झुन्नू यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post