Top News

करहां फीडर के 11 हजार वोल्टेज के तारों का होगा कायाकल्प

करहां फीडर के 11 हजार वोल्टेज के तारों का होगा कायाकल्प

◆करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह की पहल पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिये निर्देश

जर्जर हो चुके हैं तार, आये दिन होता रहता है फाल्ट

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के 33/11 विद्युत उपकेंद्र करहां फीडर वाले 11 हजार वोल्टेज के तारों का अब कायाकल्प होने की उम्मीद जगी है। करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंमकार सिंह मुन्ना द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने निर्देश जारी किया है। इससे क्षेत्र में वर्षो से फाल्ट की समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों को इन जर्जर तारों से मुक्ति मिलेगी।

बता दें कि विगत 17 अगस्त को जिले के बड़ागांव स्थित मंगलम बहुउद्देश्यीय भवन पर जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया था। इसमें शिरकत कर रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा को विद्युत विभाग से संबंधित अनेक शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। इस दौराम करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना ने करहां फीडर के जर्जर 11 हजार वोल्टेज के तारों को बदलने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

इसपर संज्ञान लेते हुये ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक को प्रार्थना पत्र अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कर पुनः उन्हें सूचित करने का निर्देश दिया। इस निर्देश से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और शीघ्र ही तारों के कायाकल्प के प्रति आशान्वित हो गये हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post