ब्लाक प्रमुख से 90 आवास लाभार्थियों को मिली चाभी व 10 को स्वीकृति पत्र
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस व सेवा सप्ताह अंतर्गत उनके द्वारा संबोधित गृहप्रवेह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह व खंड विकास अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा द्वारा प्रधानमंत्री आवास के 90 लाभार्थियों को चाभी एवं 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। चाभी व स्वीकृति पत्र पाये लाभार्थियों के चेहरे खिले नज़र आये।
मंगलवार को को ब्लाक परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने कहा कि कि सरकार की योजनाएं वंचित तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। बीडीओ डॉक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। उन्होंने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना का बखान किया। कहा कि बेरोजगारों को रोजगार के लिए मुद्रा बैंक से ऋण मुहैया कराया गया।
इस दौरान संजय कुमार पांडेय, सोचन राम भारती, आदित्य सिंह, प्रमोद यादव, कमलेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, संतोष मिश्र, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ड्यूक सहित दर्जनों महिला पुरूष लाभार्थी मौजूद रहे।



Post a Comment