पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘स्वच्छता ही सेवा' अभियान का शुभारंभ
एसडीएम ने लोगों को दिलाई शपथ, कहा स्वच्छता को बनाएं आदत
दोहरीघाट, मऊ। सरयू तट स्थित रामघाट में आज ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ की शुरुआत की गई। इस अवसर घोसी एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने शपथ दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 01 अक्तूबर तक चलेगा।
इस दौरान एसडीएम राजेश अग्रवाल ने राम घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा एसडीएम राजेश अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता और प्रयावरण मानव जीवन में विशेष महत्व रखता है। स्वच्छता को अपनी आदत में धार करें साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता, मानवता और पर्यावरण की सेवा का एक अद्भुत स्वरूप है। जब हम अपने आस-पास को साफ रखते हैं, तो हम दूसरों की सेवा कर रहे होते हैं और अपने समुदाय और धरती के कल्याण में योगदान दे रहे होते हैं।
अभियान की शुरुआत के मौके पर घोसी तहसीलदार धर्मेंद्र पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जयसवाल, ईओ दोहरीघाट, जेई नगर पंचायत दोहरीघाट, कानूनगो रामेंद्र पाण्डेय, लेखपाल अरविंद पाण्डेय, विवेक सिंह, समेत बड़ी तादाद में सवछता कर्मी मौजूद रहे।


Post a Comment