Top News

आवास की चाभी व स्वीकृति पत्र पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

आवास की चाभी व स्वीकृति पत्र पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

करहां (मऊ) :  मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सभागार में मंगलवार को देर शाम प्रधानमंत्री आवास के 90 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाभी ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह व खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने वितरित किया। इसके अलावा 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान गया। आवास की चाभी व स्वीकृति पत्र मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खिले नज़र आये और इन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी हर समय गरीबों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। यही कारण है कि आज पूरा देश भाजपामय हो गया है। दोनों विकास पुरुषों का उद्देश्य यही है कि गांव या मोहल्ले में कोई भी पात्र गरीब व्यक्ति किसी भी सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए।

बीडीओ ने उपस्थित पुरुष एवं महिला लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में जो भी पात्र लोग आवास विहीन हैं, उनके लिए सर्वे हो रहा है। वह अपना आवेदन कर दें। जिससे कि आवास सूची में उनका नाम जोड़ा जाए और उन्हें भी पक्का छत मुहैया कराया  जाए।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत आदित्य सिंह, एडीओ आईएसबी संजय कुमार पांडेय, एडीओ एजी संतोष मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह, वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता डॉक्टर सोचन राम, याकूबपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ड्यूक, धर्मेन्द्र सिंह सहित समस्त सचिव, ग्राम विकास अधिकारी एवं ब्लाक के अन्य अधिकारी कर्मचारी व सैकड़ों स्त्री-पुरूष ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post