सरल स्वभाव के सुलझे हुये गुणी केमिस्ट थे पिताजी
हमारे स्वर्गीय पिताजी हरिद्वार प्रसाद गुप्ता सरल स्वभाव, सहृदय व्यक्तित्व के धनी और सुलझे हुये गुणी केमिस्ट थे। उनका निधन 19 अप्रैल 2021 को हुआ था। वह दवा बनाने वाले मैन्युफैक्चरिंग केमिस्ट थे। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम, पुरुषार्थ व कुशल व्यवहार से परिवार को बहुत आगे बढ़ाया।
आह हम सभी भाईयों का परिवार जिस सामाजिक, चिकित्सकीय, शैक्षिक व आर्थिक उन्नति पर है; उसमें सबसे बड़ा योगदान हमारे माता-पिता का ही है। पितृपक्ष में सम्पूर्ण परिवार व व्यवसायियों की तरफ से उनकी पुण्य स्मृतियों का वंदन एवं उनके श्रीचरणों में कोटिशः नमन।
◆दवा व्यवसायी प्रदीप कुमार गुप्ता। कायस्थ टोला, मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ

Post a Comment