स्टेट योगासन चैंपियनशिप में रामनिवास ने गोल्ड तो चंद्रशेखर ने जीता सिल्वर मेडल
करहां, मऊ। पाँचवीं राज्य योगासन चैम्पियनशिप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक रामनिवास मौर्य ने उ.प्र. पुलिस को पछाड़ कर स्वर्ण पदक जीतते हुए जनपद का परचम प्रदेश स्तर पर फहरा कर जनपद का नाम रोशन किया है। जिसके लिए बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
बता दें कि उ. प्र. योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में पांचवीं राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप पुरुष संवर्ग का आयोजन सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल बनारस पड़ाव चंदौली में 14 सितम्बर से 16 सितंबर 2024 तक किया गया था। जिसमें 45-55 आयु वर्ग के मास्टर सीनियर संवर्ग में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक राम निवास मौर्य सौसरवां ब्लाक मुहम्मदाबाद गोहना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर मेडल पर कब्जा कर लिया। इसी ब्लाक के चन्द्रशेखर मौर्य सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भैंसहां ब्लाक मुहम्मदाबाद गोहना ने 28-35 आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का परचम फहराया।
चैम्पियनशिप में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों द्वारा जनपद का नाम रोशन करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या, जिला व्यायाम शिक्षक, सहेन्द्र सिंह, जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष मृत्युंजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, सचिव राजन वैदिक, युवा भारत पूर्वी के प्रभारी बृजमोहन पाण्डेय, कृष्णानन्द राय, शशिभूषण राय, राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कमलेश कुमार, डॉ. रामविलास भारती, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, धन्नजय सिंह, प्रतिमा राय, राजेश, बंशराज, ओमप्रकाश सिंह, ज्योतीन्द्र पति पाण्डेय, शगुफ़्ता यास्मीन, मंजू चौरसिया, नकुल यादव, हिन्दराज कुमार शिवदान चौहान, नान्हक राम, नागेन्द्र सिंह, बृजबिहारी सिंह, श्रवण पाण्डेय आदि ने बधाई देते हुए कर्नाटक में आयोजित होने वाली नेशनल चैम्पियनशिप में सफलता की मंगल कामना की है।





Post a Comment