Top News

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आयी 85 शिकायतें

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आयी 85 शिकायतें

◆घोसी तहसील में एसडीएम का अधिकारियों को निर्देश

◆फरियादियों की समस्याओं का समय से करें निस्तारण

◆घोसी, मुऊ। एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। एसडीएम राजेश अग्रवाल ने मामलों की सुनवाई करते हुए गुणवत्ता पूर्वक निपटारा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। समाधान दिवस में मिलने वाली शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निपटारा हो। साथ ही हर फरियादी निपटारा से सहमत हो।

गौरतलब है कि समाधान दिवस में कुल 85 मामले आए, जिसमें 58 राजस्व विभाग से, 15 पुलिस विभाग से, 4 ब्लाक से, 2 विद्युत विभाग से, स्वास्थ्य विभाग से 2, सप्लाई विभाग का 1 और अन्य 3 मामले आए। जिसमे राजस्व विभाग ने 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष 59 मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। 

इस मौके पर सीओ दिनेश दत्त मिश्र, नायब तहसीलदार निशांत मिश्र, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव, नपा अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, एसडीओ विद्युत घोसी, एसडीओ विद्युत दोहरीघाट, सप्लाई इंस्पेक्टर, एसडीपीओ, बीडीओ घोसी, बीडीओ दोहरीघाट, बीडीओ बड़रांव, कानूनगो, लेखपाल अरविंद पाण्डेय, शनि सिंह, रितेश सिंह सहित समस्त तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post