Top News

आल यूपी कबड्डी में बोझी प्रथम, शमशाबाद द्वितीय व परसपुर बनी तृतीय विजेता

आल यूपी कबड्डी में बोझी प्रथम, शमशाबाद द्वितीय व परसपुर बनी तृतीय विजेता

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक व रानीपुर थानांतर्गत शमशाबाद कुटी पर लगे भव्य मेले में शुक्रवार सायंकाल से चल रही आल यूपी कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार भोर में फाइनल मैच खेला गया। इसमें बाबा मुकुंद क्लब अमिला बोझी ने लकी जनसेवा केंद्र शमशाबाद की टीम को 18-14 से हराकर विजेता टॉफी पर कब्ज़ा जमाया। गाजीपुर के परसपुर चौरा की टीम तृतीय विजेता रही। समापनकर्ता करहां सदस्य जिला पंचायत के प्रत्याशी अखंड सिंह तथा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रवि पासी ने प्रथम विजेता को आठ हजार, द्वितीय को पांच हजार तथा तृतीय विजेता को तीन हजार नकद इनाम सहित ट्रॉफी व व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर उन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इसके पूर्व मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ व सर्जन तथा भाजपा नेतृत्वकर्ता डॉक्टर उमेश सरोज ने बीच मैदान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी हौसलाअफजाई की। कहा कि कबड्डी भारत का एक प्रमुख ग्रामीण व परंपरागत खेल है, जो कुछ दिनों से पिछड़ रहा था। प्रो-कबड्डी की शुरुआत होने से इसे नवजीवन मिला तथा अब कबड्डी विश्वस्तरीय खेल बन चुकी है।

इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री अंकित सरोज, लालू गोंड़, दिनेश सरोज, मुकेश सरोज, देवीलाल गोंड़, सुरेंद्र सरोज, आकाश शर्मा, प्रशांत जोशी, आशीष सिंह, बदरेआलम, आकाश सरोज, सत्यम शर्मा, अबूबकर, अतुल यादव, विशाल सरोज, रोहित सरोज, आशुतोष सिंह सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post