Top News

चीनी मिल का निर्विरोध डायरेक्टर बनने पर सर्वजीत उर्फ़ सभाजीत सिंह का हुआ भव्य स्वागत

चीनी मिल का निर्विरोध डायरेक्टर बनने पर सर्वजीत उर्फ़ सभाजीत सिंह का हुआ भव्य स्वागत

करहां (मऊ) : स्थानीय ब्लॉक के सद्धोपुर गांव के सम्मानित नागरिक सर्वजीत उर्फ़ सभाजीत सिंह सठियांव चीनी मिल के निर्विरोध डायरेक्टर चुन लिए गये हैं। बयालिस के किसी व्यक्ति द्वारा यह सफलता हासिल करने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डायरेक्टरी पद पर हुए इस चुनाव में भाजपा ने किया 11 में से 10 सीटों पर निर्विरोध कब्जा किया है। डायरेक्टर चुने गये यशवंत सिंह का उपसभापति अर्थात चेयरमैन बनना भी अब तय माना जा रहा है।

बता दें कि चीनी मिल के इस चुनाव में सबसे पहले निर्धारित क्षेत्रों से डेलीगेट्स अर्थात सदस्य चुने गये। इसमें करहां परिक्षेत्र के माहपुर क्षेत्र से सद्धोपुर निवासी सर्वजीत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुये। अब वह निर्विरोध डायरेक्टर भी चुन लिये गये हैं।

सोमवार देर शाम आयी इस शुभ सूचना पर बयालिस क्षेत्र सहित आजमगढ़ व मऊ के अनेक लोग बधाई देने पहुँचने लगे। सर्वजीत उर्फ़ सभाजीत सिंह सहित निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित इन सदस्यों का फूल-मालाओं से लादकर व मुंह मीठा कराकर बधाई दी गयी। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि चीनी मिल के इस चुनाव में भाजपा की इस प्रचंड जीत से माहौल सुधरेगा व गन्ना किसानों को राहत मिलेगी। अब यह नवनिर्वाचित पदादिकारी गन्ना किसानों के हित संरक्षण हेतु प्रयास करेंगे।

बधाई देने वालों में हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र राजभर, ग्रामप्रधान बृजनाथ सिंह, प्रमोद यादव, बसंत कुमार सिंह, किसान नेता नागेन्द्र सिंह, देवंती देवी, कंचन कुमार, अजय कुमार सिंह, कुँवर अज़ीत प्रताप सिंह, धीरेन्द्र खरवार आदि प्रमुख रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post