Top News

किसान करें उन्नतशील खाद व बीज से खेती : पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

किसान करें उन्नतशील खाद व बीज से खेती : पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

करहां (मऊ) : हमारी संस्कृति सदैव से कृषि प्रधान रही है। हालांकि आजादी के बाद से किसानों की दशा व दिशा के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई लेकिन अपेक्षित परिवर्तन नहीं आया। वर्तमान समय में केंद्र व राज्य की सरकार किसानों, नौजवान, व्यापारी व वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। यह किसान व जवान के लिए किया जा रहा सारा प्रयास देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने के लिए है, क्योंकि अन्नदाता किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर उन्नतशील खाद व बीज का प्रयोग करना चाहिये

उक्त बातें मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के दरौरा में सोमवार को आयोजित एक वृहद कृषक संगोष्ठी, किसान व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कही। वे श्री बीज भंडार व फर्नीचर के उद्घाटन करने के पश्चात आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कुशमौर एनबीएआईएम के प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह के साथ करहां क्षेत्र के 51 प्रगतिशील किसानों व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया। उनका अंगवस्त्रम, माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

किसानों को संबोधित करते एनबीएआईएम कुशमौर के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह ने जैविक व प्राकृतिक खेती के गुर बताये। कहा कि इस क्षेत्र के किसान बहुत मेहनती हैं। जरूरत है थोड़ी सी बुद्धि का प्रयोग कर प्रगतिशील खेती की तकनीकियों का प्रयोग करने की। देखते ही देखते आपकी आमदनी, स्वास्थ्य व प्रकृति तीनो में सकारात्मक परिवर्तन होगा। युवा प्रगतिशील किसान चंद्रपाल चौहान ने किसानों के संगठन वाली अपनी एफपीओ की यात्रा की चर्चा करते हुये जैविक खेती के लाभ बताये।

कार्यक्रम में एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू, नजदीकी ब्लॉकों के प्रमुख रानू सिंह, अरुण सिंह, रमेश कन्नौजिया, अरविंद सिंह, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, अजय जायसवाल, रामप्रकाश यादव, रवि पासी आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। गायक कलाकारों विवेक यादव, हरिबंश वैरागी व अतुल मद्धेशिया ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। अतिथियों का स्वागत पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवि भूषण प्रताप सिंह, अध्यक्षता पूर्व शिक्षक व क्षेत्र के बड़े किसान जयप्रकाश सिंह, कुशल मंच संचालन कुँवर अज़ीत सिंह ने किया। इस मौके पर शशिभूषण सिंह, आशीष चौधरी, विजय सिंह, रिजवान उल्लाह खां, विभूति सिंह, चन्द्रकान्त तिवारी, रितिक सिंह सहित सैकड़ों किसान व क्षेत्रीय आगत अतिथिगण मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post