सठियांव चीनी मिल के निर्विरोध डायरेक्टर बने सद्धोपुर निवासी सर्वजीत उर्फ़ सभाजीत सिंह
◆भाजपा ने किया 11 में से 10 सीटों पर निर्विरोध कब्जा, 01 सीट पर होगा चुनाव
◆चार प्रत्याशियों का पर्चा खारिज, यशवंत सिंह का चेयरमैन बनना तय
■करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सद्धोपुर गांव के सम्मानित नागरिक सर्वजीत उर्फ़ सभाजीत सिंह सठियांव चीनी मिल के जहानागंज से निर्विरोध डायरेक्टर चुन लिए गये हैं। बयालिस के किसी व्यक्ति द्वार यह सफलता हासिल करने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डायरेक्टरी पद पर हुए इस चुनाव में भाजपा ने किया 11 में से 10 सीटों पर निर्विरोध कब्जा किया। जबकि 01 सीट सुराईं में रामअवध व चंद्रकेश के बीच सीधा मुकाबला होगा। 11 में से भाजपा के 10 डायरेक्टर चुने जाने पर उकड़ौरा से डायरेक्टर चुने गये यशवंत सिंह का उपसभापति अर्थात चेयरमैन बनना तय माना जा रहा है। इस चुनाव में चार प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हो गया।
बता दें कि चीनी मिल के इस चुनाव में सबसे पहले निर्धारित क्षेत्रों से डेलीगेट्स अर्थात सदस्य चुने गये। इसमें करहां परिक्षेत्र के माहपुर क्षेत्र से सद्धोपुर निवासी सर्वजीत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुये। जहानागंज से डायरेक्टर पद पर चुनाव लड़ते हुये पुनः उन्होंने यहाँ से भी अपना निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित किया। अब खानपुर भागवत पट्टी से डायरेक्टर बने वीरेंद्र, जमीलपुर से सुरेश, जहानागंज से सर्वजीत सिंह, दयादपुर से चंद्रशेखर राय, भदीड़ से महेश कुमार, मोहब्बतपुर से मुरारी, रानी की सराय से सुधिराम, सठियांव से चंपा देवी, समितियां से नीतू सिंह आदि मिलकर उकड़ौरा से डायरेक्टर चुने गये यशवंत सिंह को उपसभापति या चेयरमैन बनाने में समर्थन देंगे। इस प्रकार सठियांव चीनी मिल पर यशवंत सिंह का चेयरमैन बनना निश्चित हो चुका है।
सोमवार देर शाम आयी इस शुभ सूचना पर बयालिस क्षेत्र सहित आजमगढ़ व मऊ के अनेक लोग बधाई देने पहुँचने लगे। सर्वजीत उर्फ़ सभाजीत सिंह सहित निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित इन सदस्यों का फूल-मालाओं से लादकर व मुंह मीठा कराकर बधाई दी गयी। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि चीनी मिल सठियांव के इस चुनाव में भाजपा की इस प्रचंड जीत से माहौल सुधरेगा व गन्ना किसानों को राहत मिलेगी। अब यह नवनिर्वाचित पदादिकारी गन्ना किसानों के हित संरक्षण हेतु प्रयास करेंगे।
बधाई देने वालों में आजमगढ़ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व तुलसीपुर निवासी हरेंद्र सिंह, जहानगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व परासी ग्रामप्रधान बृजनाथ सिंह, करहां निवासी किसान नेता नागेन्द्र सिंह, सद्धोपुर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि कंचन कुमार, अजय कुमार सिंह, कुँवर अज़ीत प्रताप आदि प्रमुख रहे।
Post a Comment