शहीद बिहारी सिंह स्मारक कबड्डी में मऊ ने आजमगढ़ को हराया
करहां, रानीपुर (मऊ) : रानीपुर में आयोजित अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब मऊ की टीम ने जीता है, जबकि आजमगढ़ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
रानीपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह स्मारक स्थल पर गुरुवार को शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लगे मेले के बीच विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया हुआ। इसका शुभारंभ क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना डाक्टर अजय विक्रम सिंह ने किया। गुरुवार सांयकाल से शुरू हुये इस एकदिवसीय प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। इन सबसे पार पाते हुए देर रात मऊ व आजमगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। बेहद दिलचस्प मुकाबले को अपने नाम करते हुए मऊ की टीम ने आजमगढ़ की टीम को 23-15 के अंतराल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने विजेता टीम को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संजय सिंह, दुर्गविजय सिंह, अरविंद सिंह, रविंद्र पासवान, अनिल सिंह, राजन सिंह, संतोष सिंह, धनई सिंह, अंकित सिंह सहित सैकडों दर्शक उपस्थित रहे।

Post a Comment