Top News

शमशाबाद कुटी के मेले में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

शमशाबाद कुटी के मेले में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

करहां (मऊ) : बाबा वीर माधव दास व मौनी बाबा की तपस्यास्थली शमशाबाद कुटी पर शुक्रवार को विशाल मेले एवं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके उद्घाटन मुकाबले में शमशाबाद की टीम ने जहानागंज को हराया।

बता दें कि सन 1978 से प्रति वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को इस पवित्र कुटी पर मेले का आयोजन होता है। इसकी शुरुआत गांव के गवई कवि व दूरदर्शी नागरिक स्वर्गीय रूपा ठाकुर ने की थी। यहां क्षेत्रीय गांवो के नागरिक व दुकानदार मेले में भाग लेते हैं। शुक्रवार को सायंकाल मेले के बीच स्थित मैदान पर सुरहुरपुर जिला पंचायत सदस्य रामदरश यादव ने भूमि पूजन कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। करहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप सिंह व आशीष चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

खेले गये पहले रोमांचक मुकाबले में लकी जनसेवा केंद्र शमशाबाद की टीम ने किंग क्लब जहानागंज को 21-18 के अंतराल से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। भोर तक फाइनल मुकाबला खेले जाने की संभावना है।

इस अवसर पर सुरेंद्र सरोज, विजय सिंह, मुकेश सरोज, दुर्गविजय यादव, दिनेश सरोज, प्रशांत सिंह, देवीलाल, विशाल सरोज, सच्चिदानंद कश्यप, बदरे आलम, रोहित सरोज सहित सैकड़ों दर्शक व मेला देखने वाले उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post