समाजसेवी स्वदेश ने 144 व्रती महिलाओं को भेंट की साड़ी
करहाँ (मऊ) : जिले के प्रमुख समाजसेवी भदीड़ गांव निवासी एवं ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स इंस्टिट्यूट के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने शुक्रवार की सुबह अर्घ्य के बाद गांव के छठ घाट पर 144 व्रती महिलाओं को साड़ी प्रदान किया। वे बाहर रहते हुये भी प्रायः गांव-क्षेत्र में समाजसेवा के विभिन्न कार्य करते रहते हैं।
बता दें कि पूरे देश के साथ भदीड़ गांव के दो जलाशयों पर भी श्रद्धापूर्वक लोकआस्था का महान पर्व छठ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में बड़ा गेट बनवा चुके तथा विभिन्न देवस्थानों का सुंदरीकरण करा चुके स्वदेश कुमार सिंह गांव आये। उन्होंने अपने गांव के सहयोगियों राणा संग्राम सिंह, अभिषेक सिंह, मदन राजभर, प्रिंस सिंह, ओम सिंह आदि को साथ लेकर 144 माताओं-बहनों को साड़ी प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




Post a Comment