आर.ए.एफ. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के फ्री हेल्थ कैम्प में देखे गये 174 मरीज
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत स्थित मोहल्ला बरईपुर के दारुल उलूम मदरसा में मंगलवार को आर.ए.एफ. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में फ्री हेल्थ कैम्प लगाया गया। इसमें मौजूद डॉक्टरों द्वारा स्त्री-पुरुष, वृद्ध-बालक 174 रोगियों को फ़्री परामर्श प्रदान कर दवा वितरित की गई।
बता दें कि सघन बसे मुस्लिम बहुल इलाके में लगाये गये इस फ्री हेल्थ कैम्प में सुबह से शाम तक मरीज आते रहे। जनरल फिजिशयन डाक्टर आनंद कुमार, कार्डियोलोजिस्ट डाक्टर ए.सी. चौहान, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाक्टर एस. परवीन बानो, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सैफुल्ला आदि ने सर्दी, खांसी, वायरल बुखार, टायफाइड, मलेरिया, दमा, जोड़ दर्द, बीपी, शुगर, थायरॉइड, साइटिका, पाचन, बाँझपन, सरदर्द, ब्लीडिंग, अनियमित माहवारी, साइनस, एनीमिया आदि विभिन्न रोगों के 174 मरीजों का फ्री जांचकर परामर्श दिया एवं जरूरत के मुताबिक दवाएं भी दी।
इस मौके पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर पंकज कुमार सिंह, उत्कर्ष जायसवाल, नीरज तोमर, अविनाश सिंह, संजीव सिंह, सोनाली कुमारी, आस्था, रवि यादव, रिजवान, लोकेश सहित दर्जनों मरीज मौजूद रहे।




Post a Comment