Top News

लग्गूपुर काली मंदिर पर लगा भव्य मेला

लग्गूपुर काली मंदिर पर लगा भव्य मेला

करहां (मऊ) : दिवाली व गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के लग्गूपुर स्थित प्राचीन काली मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें जुटे हजारों क्षेत्रीय नागरिकों ने मां काली मंदिर सहित बाजार में सजे लक्ष्मी पंडालों पर दर्शन-पूजन किया एवं मेले का आनंद उठाया। इस बीच पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गयी।

आजमगढ़ एवं मऊ की सीमा से लगे लग्गूपुर बाजार में लगने वाले इस मेले का इतिहास दो दशक पुराना है।दिवाली के बाद लगने वाले मेले में दोनों जनपदों के हजारों ग्रामीणों के पहुंचने से पुलिस बूथ लग्गूपुर पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स की व्यवस्था में महिला कांस्टेबल भी लगाई गई थी। शाम को मेले का जायजा लेने क्षेत्राधिकारी डाक्टर अजय विक्रम सिंह व कोतवाली प्रभारी रविंद्र नाथ राय भी पहुंचे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने लगभग दो दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया।

मेले की व्यवस्था में प्राचीन काली मंदिर समिति के अध्यक्ष पंकज चौरसिया, पिंटू, गुडडू, महेंद्र  यादव, बसंत सिंह, शिवबचन राजभर, अशोक सिंह, विपिन कुमार आदि कार्यकर्ता लगे रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post