Top News

डीसीएसके पीजी कॉलेज के पहले अध्यक्ष प्रहलाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

डीसीएसके पीजी कॉलेज के पहले अध्यक्ष प्रहलाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

•श्रद्धांजलि सभा, निर्गुण-भजन संध्या एवं पौधरोपण का हुआ आयोजन

•चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की प्रतिमा का सपना हुआ साकार

करहां, मऊ। धवरियासाथ गांव में डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष, बहुआयामी एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति के धनी स्वर्गीय प्रहलाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, निर्गुण-भजन संध्या एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया ने स्व. प्रहलाद सिंह को युवाओं की आवाज, संघर्षशील व्यक्तित्व और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार कांस्य प्रतिमा का देवलास आगमन और उनकी पुण्यतिथि का एक ही दिन पड़ना एक प्रेरक संयोग है। उन्होंने कहा कि प्रहलाद सिंह समाज, स्वाभिमान और जनसेवा के लिए समर्पित थे तथा महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार प्रतिमा स्थापना का उनका सपना  अब साकार होगा।

विशिष्ट अतिथि किसान नेता देवप्रकाश राय ने उनके सामाजिक योगदानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि मेरे संघर्षों के दिनों में उनका सबसे बड़ा सहयोग रहा। कोपागंज सड़क पर पुल बनाने की मांग पर किए गए आंदोलन में उनके सहयोग को याद करते हुए वे रो पड़े। कलमकार तारकेश्वर सिंह अजीत ने स्व. प्रहलाद सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा समाज में एकता और जागरुकता का संदेश फैलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं लेखक मनोज सिंह ने किया। अंत में उनके पुत्र अभय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक सिंह, डाक्टर सीता राय, सुनील सिंह, भजन भजन गायक बलवंत सिंह, संतोष द्विवेदी, विनोद प्रताप सिंह, भूपेंद्र पांडेय, अभय सिंह, कादिर अहमद, आशुतोष सिंह गोलू, चंदन कुमार, पिंटू सिंह, आर्यन सिंह सिसोदिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post