Top News

छठ पर्व की व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ पर्व की व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

करहाँ (मऊ) : करहाँ परिक्षेत्र के विभिन्न जलाशयों में लोक आस्था के महापर्व पर शुक्रवार अलसुबह उगते सूर्य को नमन करते हुये अर्घ्य प्रदान किया गया। साथ ही चार दिन से चले आ रहे व्रत का पारण कर व्रत सम्पन्न किया गया।

गुरुवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने पवित्रता के साथ भोर की प्रतीक्षा की। तत्पश्चात विधि-विधानपूर्वक पूजन कर पवित्र अर्घ्य अर्पित किया तथा एक दूसरे की पूर्ण माँग भरके सौभाग्यवती बने रहने के आशीर्वाद की कामना की।

शुक्रवार की सुबह बाबा घनश्याम साहब की तपस्या स्थली मठ गुरादरी धाम के पाताल गंगा सरोवर सहित भदीड़, मालव, देवरिया खुर्द, शमशाबाद कुटी, राजापुर, तिलसवा, हिंडोला, बरसवां, नेवादा, नगपुर, देवरिया बुजुर्ग, दपेहड़ी, दतौली, याकूबपुर, अरैला, भाँटी, चेरुईडीह आदि गांवों के सभी जलाशयों पर भारी भीड़ देखी गई। उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के पश्चात व्रती महिलाओं ने व्रत का पारण किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गयी।






Post a Comment

Previous Post Next Post