Top News

समाजसेवियों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं व व्रती महिलाओं को पिलाई चाय

समाजसेवियों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं व व्रती महिलाओं को पिलाई चाय

करहाँ (मऊ) : करहाँ क्षेत्र के विभिन्न युवा समाजसेवियों ने गुरादरी मठ व आसपास स्टाल लगाकर पाताल गंगा सरोवर पर छठ पर्व के लिए आये हुये सैकड़ों श्रद्धालुओं व व्रती महिलाओं को निःशुल्क चाय वितरण किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी विक्की वर्मा के सौजन्य से शुक्रवार की भोर से छठ पूजा हेतु गुरादरी मठ पर जुटे श्रद्धालुओं व व्रती महिलाओं को निःशुल्क चाय का वितरण किया गया।

विक्की वर्मा की तरफ से समाजसेवी व व्यवसायी अनिल भारद्वाज, अभिषेक यादव राजा, मनोज मद्धेशिया, अनिल चौरसिया, मेराज अहमद आदि अनेकों सहयोगियों ने साथ मिलकर भोर से देर सुबह तक सैकड़ों श्रद्धालुओं को चाय पिलाई।


इसके अलावा पोखरे के दूसरी तरफ आनंद गुप्ता व पंकज गुप्ता के नेतृत्व में युवा डायमंड क्लब श्रीलक्ष्मी पूजन समिति करहाँ के युवा कार्यकर्ताओं तथा मठ से गुरादरी गेट के रास्ते मे गोविंद वर्मा व राहुल गुप्ता की टीम ने फ्री चाय वितरण किया।


इस अवसर पर हरिओम मद्धेशिया, शुभम, शिवम गुप्ता, राहुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक गुप्ता, रिशु गुप्ता, कृष्णा वर्मा, जनार्दन, पंकज वर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, अमलेश भारद्वाज, अज़ीत चौरसिया आदि कार्यकर्ता लगे रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post