आभूषण की ठगी कर भागे ठगों पर केस दर्ज
करहां (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव में विगत 24 अक्टूबर को दो ठगों द्वारा महिलाओं से आभूषण की ठगी करने की घटना में पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज प्राथमिक के अनुसार करहा गांव में 24 अक्टूबर को संजय जायसवाल पुत्र मेवालाल जायसवाल के घर पर बाइक से दो अज्ञात व्यक्ति आए और खुद को किसी कंपनी का एजेंट बताते हुए आभूषण साफ करने का झांसा दिया। इस दौरान कुछ पुराने बर्तन को साफ कर चमका दिया और महिलाओं का विश्वास बढ़ते हुए घर में मौजूद संजय जायसवाल की माता सावित्री और उनकी पत्नी से सोने के चैन, कर्णफूल आदि ले लिया। आरोप है कि ठगों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर महिलाओं को अर्धचेतन कर दिया और आभूषण लेकर फरार हो गए।
थोड़ी देर बाद महिलाओं को आभूषण की ठगी होने का एहसास हुआ तो शोर उन्होनें शोर मचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दोनों ठग काफी दूर निकल गए थे। इस संबंध में पीड़ित सावित्री पत्नी स्वर्गीय मेवालाल जायसवाल और उनके पुत्र संजय जायसवाल की तहरीर पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज आदि की जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment