Top News

उग हे सूरज देव भयल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा हो

उग हे सूरज देव भयल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा हो

करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के विभिन्न बाजारों एवं गाँवों के जलाशयों, नदियों एवं नहरों के किनारे शुक्रवार की अलसुबह लोक आस्था के महान पावन पर्व छठ पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर व्रत को सम्पन्न किया।

मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट व करहाँ परिक्षेत्र की व्रती महिलाओं ने भोर से ही जल में खड़े होकर भगवान भाष्कर के उदित होने की आर्त स्वर में प्रार्थना की। "उग हे सूरज देव भयल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा हो।"

मुहम्मदाबाद कस्बे के लोंगो ने जहां तमसा तट पर छठ उत्सव मनाया, भदीड़ व सुरहुरपुर गांव के लोंगों ने मंदिर वाले परंपरागत सरोवर पर आस्था पूर्वक छठ का पूजन किया।

चिरैयाकोट क्षेत्र के सिकंदरपुर, मिश्रौली, चंद्रोगी, रायपुर, अल्देमऊ, सरौदा, असलपुर, करमी सहित विभिन्न गाँवों में छठ पर्व का आयोजन हुआ।

करहाँ परिक्षेत्र के गुरादरी, शमशाबाद, याकूबपुर, देवरिया, राजापुर, मालव, सद्धोपुर, राजर्षि नगर सहित 42 गाँवों में उगते सूर्य को सलाम कर अर्घ्य निवेदित किया गया।

इस दौरान जहां गुरादरी मठ पर विक्की वर्मा, अनिल भारद्वाज, गोविंद वर्मा, राहुल मौर्य, आनंद मद्धेशिया, पंकज गुप्ता आदि समाजसेवी व्यवसायियों ने सैकड़ों व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को चाय पिलाई।

वहीं भदीड़ गाँव में जिम्स इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के सीईओ व गांव निवासी समाजसेवी स्वदेश कुमार सिंह रौशन ने 144 व्रती महिलाओं को साड़ी भेंट की। इस कार्य में प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह टिंकू व समाजसेवी राणा सिंह छुन्नू ने सहयोगियों संग मिलकर बेहतर व्यवस्था प्रदान किया।

छठ पर्व के सम्पूर्ण आयोजन में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आयी।




Post a Comment

Previous Post Next Post