Top News

मंडलीय कार्यशाला में बूथ अध्यक्षों के चुनाव पर हुई चर्चा

मंडलीय कार्यशाला में बूथ अध्यक्षों के चुनाव पर हुई चर्चा

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल में बुधवार को अपराह्न भारतीय जनता पार्टी की मंडलीय कार्यशाला आयोजित की गई। संगठन पर्व पर आयोजित इस कार्यशाला में आगामी बूथ अध्यक्षों के चुनाव पर चर्चा की गई।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये गये आनलाइन सदस्यता अभियान के उपरांत अब पार्टी संगठनात्मक चुनावों को सम्पन्न कराने जा रही है। इस क्रम में सबसे पहले बूथ अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा।

जिले से नियुक्त मंडलीय चुनाव अधिकारी व जिला कोषाध्यक्ष सत्यमित्र सिंह ने सभी 125 मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं व 21 शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों से मंडल के चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बताया कि शीघ्र ही इन सभी 125 बूथों पर नये बूथ अध्यक्षों का निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा। इसके बाद आगे के बड़े पदों पर चुनाव होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान व संचालन अज़ीत गुप्ता ने किया। इस दौरान सेक्रेड हर्ट स्कूल के प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल, ठाकुर प्रसाद सिंह, राहुल सिंह, बबलू बरनवाल, भैरव सिंह, भैरव सिंह, प्रियंका पाण्डेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post