धूमधाम से मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के ख़ालिसा में रविवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जन्मे महाराज सुहेलदेव की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके स्मारक स्थल पर स्थित प्रतिमा पर अनुयायियों ने फूल-माला अर्पित किया एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान ने महाराजा सुहेलदेव की भारत राष्ट्र का पराक्रमी राजा बताया। कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जन्म माघ मास की बसंत पंचमी के दिन 990 ईस्वी को बहराइच के महाराजा प्रसेनजित के घर हुआ था। उनके रहते कोई भी विदेशी आक्रमणकारी देश पर आंख उठाने की जहमत नहीं कर पाया। उन्होंने 21 राजाओं का संघ बनाकर मुस्लिम बादशाहों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उनकी तिथिवार जयंती पर हम सभी उनके चरणों में विनम्र राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करने आये हैं।
इस अवसर पर प्रद्युम्न प्रताप, बबलू बरनवाल, दिनेश राजभर, विनोद राजभर, शिवकुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। संचालन मुन्ना यादव ने किया।
Post a Comment