त्रिपाठी चित्र मंदिर में विवान हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन
एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं होंगी उपलब्ध : डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह
करहां (मऊ) : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर त्रिपाठी चित्र मंदिर मुहम्मदाबाद गोहना में विवान हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ। डॉक्टर शिवप्रकाश सिंह के नेतृत्व में खुले इस हॉस्पिटल में एक ही छत के नीचे अनेक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस हॉस्पिटल के मुखिया डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा चिकित्सालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है। मरीज की सघन जांच के उपरांत ही उनका इलाज किया जाता है। आज की भागमभाग जिंदगी में गरीब एवं असहाय मरीजों के लिए विशेष प्रकार की सुविधा उपलब्ध हैं। जिससे गरीब से गरीब मरीजों का इलाज संभव हो सके एवं कम पैसे के अभाव में कोई मरीज अपने इलाज से वंचित नहीं रहेगा।
चिकित्सक शिव प्रकाश सिंह ने यह भी कहा कि हमारे यहां विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं, जो समय-समय पर मरीज को उचित परामर्श देते हैं व देखभाल करते हैं। आज मोहम्मदाबाद क्षेत्र में डॉक्टर शिव प्रकाश के नवनिर्मित चिकित्सालय एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
आज पहले दिन ही लगभग सैकड़ो मरीजों का इलाज विवान चिकित्सालय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, सीओ रहे डॉक्टर अजय विक्रम सिंह, कोतवाल रविन्द्र नाथ राय, डॉक्टर कुँवर अनुराग सिंह, डॉक्टर अब्दुल राजिक खान, मिथिलेश सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, दुर्गेश कुमार सिंह, रवि प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment