Top News

नये सत्र के लिए पीएमश्री विद्यालय का हो रहा कायाकल्प

नये सत्र के लिए पीएमश्री विद्यालय का हो रहा कायाकल्प

करहां (मऊ) : शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने व सभी लोंगो को परिषदीय विद्यालय की तरफ आकर्षित करने के लिए नये सत्र में पीएमश्री विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के पीएमश्री विद्यालय शमशाबाद भाग-एक को भी नये-नवेले कलेवर में सजाया संवारा जा रहा है। इसकी एक झलक देखकर विद्यार्थियों और अभिभावकों का मन प्रसन्न हो जायेगा।

पूरे विद्यालय परिसर का रंग, रौग़न, चित्रकारी, सूत्रवाक्य व शैक्षिक सामग्री लिखकर सजाया जा रहा है। कक्षा में दीवालों का पूरा वातावरण शैक्षिक गतिविधियों से भरा-पूरा विकसित किया गया है। बच्चों के बैठने की व्यवस्था में भी बेहतरीन सुधार किया जा रहा है। उनके ड्रेश का भी परिवर्तन किया जा रहा है।

प्रधानाध्यापक परमानंद मौर्य ने बताया कि कक्षाओं को प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटाप, टेबल, बेंच, मैट आदि से परिपूर्ण कर तकनीकी रुप से आधुनिक व विकसित किया जायेगा। आईसीटी लैब भी विकसित किया जायेगा। इस पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय को शिक्षा के नये आयाम से जोड़ा जा रहा है। इस विद्यालय के उज्जवल भविष्य की ओर यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां सीखना व पढ़ना सरल बनाया जा रहा है। नई सोच के अनुसार नई शिक्षा का विकास किया जा रहा है। बच्चों व उनके अभिभावकों का हर सपना साकार किया जा रहा है, ताकि नये शिक्षा सत्र की शानदार शुरुआत किया जा सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post