महाराणा सांगा एवं क्षत्रिय वंशावली पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय आक्रोशित
करहां (मऊ) : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, विश्व राजपूत संघ, करणी सेना, क्षत्रिय विकास सेवा समिति और राजपूत सेवा संगठन जनपद मऊ के क्षत्रियों की आकस्मिक बैठक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के आवास काझा में शुक्रवार को आयोजित की गयी। जिसमें सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा महान शूरवीर महाराणा सांगा एवं समस्त क्षत्रिय समाज को गद्दार की वंशावली कहने पर देश का पूरा क्षत्रिय समाज आक्रोशित है। जनपद मऊ का क्षत्रिय समाज अभद्र टिप्पणी की घोर निन्दा करता है। ऐसे विवेकहीन राज्य सभा सांसद को सपा मुखिया तत्काल पार्टी से बाहर करें। अन्यथा 03 अप्रैल 2025 से क्षत्रिय समाज आन्दोलन करने पर विवश होगा। आज की बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, क्षत्रिय विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० प्रभाकर सिंह, करणी सेना के पूर्वांचल अध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह, विश्व राजपूत संघ के जिलाध्यक्ष सभाजीत सिंह, राजपूत सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के अलावा आनन्द सिंह रैकवार, राजेश कुमार सिंह, एडवोकेट श्याम सुंदर सिंह, एडवोकेट राम सिंह, राजा ठाकुर, बृजेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, अश्विनी सिंह, जनार्दन सिंह, नवीन सिंह, आनन्द सिंह गुड्डू, शेषनाथ सिंह पिण्टू, अजय सिंह, कौशल कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment